फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike riding miscreants looted teacher 's purse

बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका का पर्स लूटा

Thu, 16 Jun 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में स्थित आर्य महिला डिग्री कॉलेज के पास बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षिका का पर्स लूट लिया। शिक्षिका की ओर से इस घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। गन्ना शोध संस्थान की आवासीय कॉलोनी में रहने वाली सुधा कुमारी आर्य महिला इंटर कॉलेज में टीचर हैं। इनके पति गन्ना शोध संस्थान में हैं। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सुधा अपनी मां रामबेटी के साथ डॉक्टर के यहां से दवाई लेकर रिक्शा पर अपने मायके डीएम कंपाउंड जा रही थीं। आर्य महिला डिग्री कॉलेज के सामने पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सुधा के कंधे पर लटका पर्स खींच लिया। अचानक झटका लगने से सुधा रिक्शा से नीचे गिरते-गिरते बचीं। जब तक उन्होंने शोर मचाया तब तक लुटेरे गोविंदगंज की तरफ फरार हो गए। सुधा के मुताबिक पर्स में पांच हजार रुपये नगद, दो कीमती मोबाइल, दो एटीएम कार्ड और स्कूल के जरूरी कागजात थे। घटना की सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने आसपास इलाकों में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed