{"_id":"aca9a14d3d18d87e366ae97b0238c480","slug":"bike-miscreants-including-mobile-looted-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक, नगदी समेत मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक, नगदी समेत मोबाइल लूटा
पुवायां।
Updated Sun, 27 Sep 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
बंडा के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी इरफान रविवार को किसी काम से पुवायां आए थे। दोपहर बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। पुवायां बंडा मार्ग पर गांव जुझारपुर के पास पीछे से आए एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक रुकवा ली और इरफान के पास से पांच हजार रुपये, बाइक और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसे तमंचे की बट से सिर पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।
इरफान ने शाकर मचाया तो गांव जुझारपुर के तमाम लोग दौड़ पड़े और बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाश इरफान की बाइक छोड़कर भाग निकले। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहनों की चेकिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। घायल इरफान थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि इरफान की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।