फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Between two villages are organically left Puwayan

पुवायां में दो गांवों के बीच बवाल होते बचा

Sun, 15 Mar 2015 11:07 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sun, 15 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Between two villages are organically left Puwayan
मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया के कुछ लोग नीलगाय का पीछा करते हुए पुवायां थाना क्षेत्र में आ गए और उसे मार डाला। नीलगाय को तांगे पर लादकर ले जाते समय गांव बहादुरपुर बुजुर्ग के लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो शिकारियों ने फायरिंग कर दी। कुछ ही देर में दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बात कर मामले को शांत किया। पुलिस ने नीलगाय के शव को कब्जे में लेने के बाद तांगा चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर के समय खीरी जनपद के मोहम्मदी थाने के गांव खजुरिया के कुछ लोग नीलगाय का पीछा करते हुए पुवायां थाने की सीमा में आ गए और गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद शिकारियों ने नीलगाय की गर्दन काट दी और शव को तांगे पर ले जाने लगे। जानकारी पाकर गांव बहादुरपुर बुजुर्ग के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और तांगे को रोकने का प्रयास किया। जिस पर शिकारियों ने गांव के लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होने पर आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंचे तो शिकारी भाग खड़े हुए। उधर, शिकारियों ने भी सूचना गांव में भेज दी, जिससे खजुरिया के भी तमाम लोग असलहों से लैस होकर सीमा पर आ डटे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ उमेश शर्मा और कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों गांवों के लोगों से वार्ता करते हुए मामले को शांत किया। इसके बाद नीलगाय का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि गांव बहादुरापुर बुजुर्ग के दिनेश मिश्रा की ओर से गांव खजुरिया के वसीम, मुस्सदिर, गुफरान, नौरख, फरमोद, कासिम के खिलाफ नीलगाय की हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कासिम को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


शिकारियों ने मार डाले दो जंगली सुअर
खुटार। गांव बिजौरा बिजौरिया के पास गोमती नदी के किनारे बंडा क्षेत्र के शिकारियों ने रविवार को दो जंगली सुअर मार डाले। एक मोर के भी मारे जाने की चर्चा है। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने शिकारियों को दौड़ाया तो वह सुअर लेकर भाग निकले। रविवार को गांव बिजौरा बिजौरिया के लोगों को जानकारी मिली कि नदी के किनारे कुछ लोगों ने दो जंगली सुअर मार दिए हैं। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और शिकार करने वालों को ललकारा तो वह मृत सुअर वाहन में डालकर भाग निकले। गांव के लोगों का कहना है कि शिकारियों ने एक मोर भी मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस और वनकर्मियों को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने भी मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी। इससे लोगों में रोष है। इस मामले में रेंजर एसएन यादव का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस ने शिकार की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed