फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Beheads sister who will take on the NSA

बहन का सिर कलम करने वालों पर एनएसए लगेगा

Wed, 19 Aug 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 19 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Beheads sister who will take on the NSA
फुफेरे भाई से मोहब्बत करने वाली बहन फूलजहां का दिनदहाड़े सिर कलम करने वाले परौर थाना क्षेत्र के गांव बहमनी चौकी निवासी सगे भाइयों के खिलाफ एनएसए भी लगाया जाएगा। आईजी विजय सिंह मीणा ने बुधवार शाम को इस संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनर किलिंग का यह काफी जघन्य मामला है। यह व्यापक स्तर पर समाज को झिंझोड़ने और आतंकित करने वाला है। इसलिए इसमें कठोरतम विधिक कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि अब भी फरार चल रहे मृतका के दूसरे नंबर के भाई गुल हसन की बरामदगी में टीमें जुटी हैं। जल्द ही उसके गिरफ्तार होने की संभावना है और उसके बाद लड़की के कटे सिर को भी बरामद कराने पर फोकस होगा। इस बीच इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार गुल मोहम्मद उर्फ नन्हूं को परौर पुलिस ने बुधवार अपराह्न यहां कोर्ट में पेश किया। सीजेएम राजेश्वरी टोलिया ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया ने नन्हूं से सवाल दागे तो उसके जवाब और हावभाव में घटना को लेकर कोई पछतावा नहीं दिखा। उसने कहा कि बहन फूलजहां को इसलिए ऐसे तरीके से मौत के घाट उतारा ताकि किसी और भाई को ऐसा दिन न देखना पड़े। उसने कहा कि उसे कई बार समझाया और घर लौटने को कहा गया, लेकिन वह न मानी। घर में अभी उससे भी बड़ी एक कुंवारी बहन थी तो आखिर में सबक सिखाने के लिए परिवार की नाक काटने वाली का सिर काटना तय किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed