{"_id":"cf017025a8604729830bd0a5b9925bcf","slug":"bdc-candidate-attacked-the-house-of-dbangon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशी के घर दबंगों का हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी प्रत्याशी के घर दबंगों का हमला
रोजा।
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
नेवाजपुर से बीडीसी का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के घर असलहाधारी दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता की। सीओ सदर ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्याशी की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना क्षेत्र के हांडा कालोनी नेवाजपुर निवासी विशाल सिंह का आरोप है कि वह नेवाजपुर अहमदपुर गांव के वार्ड एक से क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ने जा रहा है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे तीन बाइक पर सवार रेती मोहल्ले के आधा दर्जन दबंग असलहे लेकर उसके घर पर आए उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गये।
आरोप है कि जब उसकी मां और बहनें बचाव करने आईं तो हमलावरों ने तमंचे लहराए और शराब की बोतलों से हमला कर दिया तथा घर में तोड़फोड़ की। दबंग करीब आधा घंटे तक घटना को अंजाम देते रहे। इस बीच हमलावरों ने उसको चुनाव से हट जाने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पीड़ित पक्ष के घरवालों ने एसपी बबलू कुमार को दी तो मौके पर सीओ सदर अनुराग दर्शन और प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी पहुंच गये, लेकिन उनके आने से पहले ही आरोपी फरार हो गये। विशाल सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी आरसी मिशन क्षेत्र मोहल्ला रेती के आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। विरोधियों ने दबाव बनाने के लिये हमला कराया है। इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन आयोग से की गई है।