फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bavaria gang had committed the crime , an arrest

बावरिया गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम, एक गिरफ्तार

Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bavaria gang had committed the crime , an arrest
बावरिया गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम, एक गिरफ्तार
चार अप्रैल को मोहल्ला कानून गोयान स्थित मंदिर के सेवादार की हत्या कर लूटपाट और सात मई को बारहपत्थर मोहल्ले लूट और कत्ल को अंजाम बावरिया गिरोह ने दिया था। इस गिरोह के सदस्य कन्नौज के रहने वाले हैं। घटना का ब्लूप्रिंट जलालाबाद के ग्राम बलऊआ निवासी शाहीन ने तैयार किया था, जिसे पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की रात बझेड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास खून से सना डंडा, लूटे हएु 7500 रुपये, एक सोने का मांग टीका, एक जोड़ी सोने की झुमकी और एक जोड़ी चांदी की तोड़ी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी शाहीन ने दोनों वारदात शामिल रहना कबूल भी किया। बावरिया गिरोह के सदस्यों में कन्नौज के तिरभा थाना क्षेत्र के रहने वाले रिज्जू, नाहीम उर्फ मेंहदी, इस्तेखार उर्फ बुलट, लड्डू उर्फ पत्थर और जमील शामिल हैं। पूछताछ में शाहीन बताया कि वह साथियों के संग चार अप्रैल को हनुमान मंदिर में सेवादार मुन्नालाल उर्फ गंगाप्रसाद की डंडे पीटकर हत्या कर दानपात्र तोड़कर रुपये, हनुमानजी का चांदी का मुकुट और चांदी के बर्तन ले गए थे। सात मई को बारहपत्थर स्थित एक मकान में घुसने पर परिवार के सदस्यों को उठने का मौका दिए बिना ही बेतरह डंडे से पीटकर घायल किया और तीन लाख रुपये लूट लिए। इस घटना में नीटू उर्फ निर्देश की मौत हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी शाहीन को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल दिया गया। एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि जलालाबाद में इस गिरोह ने धावा बोलने से 20-25 दिन पहले फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना के जीरा गोर गांव में भी इसी तरह डकैती और हत्या की थी।कमालगंज डकैती का जेवर शाहीन के पास से बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस को गिरोह की तलाश
शाहजहांपुर। एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि शाहीन पहले भी कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है। अपने साथियों संग इसने दूसरे प्रांतों में कई घटनाएं की हैं जिनमें हत्या व डकैती शामिल हैं। उत्तराखंड पुलिस को इसकी और इसके साथियों की बीते काफी दिनों से तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed