फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   badi sister se kukarm

शादी का झांसा देकर कुकर्म करने वाले को दबोचा

Sun, 14 Dec 2014 11:40 PM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sun, 14 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
badi sister se kukarm

महिला थाने केसामने न्यू डिलाइट होटल से बीते जनवरी

विज्ञापन
माह में दो सगी नाबालिग बहनों से वेश्यावृत्ति कराए जाने के बहुचर्चित मामले की बिखरी कड़ियां जोड़ने में पुलिस फिर से सक्रिय हो गई है। सदर इंस्पेक्टर ने मामले की नए सिरे से तहकीकात की तो उनके हाथ रोजा क्षेत्र के गांव इटौरिया के रहने वाले अशोक तक जा पहुंचे। अशोक ने कबूल भी किया कि उसने शादी का झांसा देकर बड़ी बहन से कुकर्म किया था।

मामला चर्चा में उस वक्त आया जब रोजा क्षेत्र की रहने वाली दोनों बहनें अपने नाना के साथ थाने पहुंचीं। लड़कियों के साथ आए व्यक्ति ने बताया कि उसके दामाद ने बेटी को मारपीटकर घर से भगा दिया और दोनों नातिनें अपने पास रख लीं। दामाद एक अन्य औरत के साथ मिलकर दोनों लड़कियों से होटल में वेश्यावृत्ति करा रहा है।

पुलिस ने लड़कियों से शिकायत की पुष्टि होने के बाद होटल पर छापा मारा, लेकिन वहां न तो होटल मालिक मिले और न ही नौकर। बाद में पुलिस ने इस मामले में लड़कियों के पिता और उनकी मां को गिरफ्तार किया, लेकिन होटल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लड़कियों के मेडिकल परीक्षण में बड़ी बहन चार माह की प्रेगनेंट पाई गई। इसलिए पुलिस इसकी सुरागरसी में जुटी थी कि उसकी कोख में किसका कुकर्म छिपा है। मामले की छानबीन में जुटे सदर इंस्पेक्टर जेपी तिवारी के अनुसार पूछताछ में अशोक ने स्वीकार किया है कि उसने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed