फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Auto drivers drank juice, eliminate hunger strike

आटो चालकों ने पिया जूस, भूखहड़ताल खत्म

Wed, 08 Apr 2015 11:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 08 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers drank juice, eliminate hunger strike
पार्किंग ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से अधिक वसूली कराने के विरोध में कलक्ट्रेट में दो दिन से भूख हड़ताल कर रहे टैक्सी मेगा मैक्स मैजिक जीप थ्री व्हीलर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सिटी मजिस्ट्रेट और नगरपालिका परिषद के ईओ ने मंगलवार को देर रात मना लिया। दोनों अफसरों ने उन्हें ठेकेदार के स्तर से नियमानुसार पार्किंग शुल्क की वसूली कराने का आश्वासन दिया और जूस पिलाकर उनकी हड़ताल खत्म करा दी।
विज्ञापन

इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी और ईओ मुनेंद्र सिंह चौहान मंगलवार को रात धरना स्थल पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नबी को आश्वस्त किया कि पार्किंग शुल्क की वसूली में ठेकेदार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। ईओ ने सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पार्किंग ठेकेदार राजेश यादव को जारी पत्र की प्रतिलिपि भी भूख हड़ताल पर डटे पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

ईओ ने ठेकेदार को पार्किंग शुल्क की वसूली करने वाले सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी करने, वसूली स्थल पर पार्किंग शुल्क की रेट लिस्ट और अपने मोबाइल नंबर वाला बोर्ड लगाने केनिर्देश दिए। पत्र में तांगा से पांच रुपये और अन्य वाहनों से प्रतिदिन दस रुपये शुल्क भी निर्धारित कर दिया। यह पत्र मिलने के बाद हड़ताली चालकों ने जूस पीकर आंदोलन खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed