{"_id":"585bfe874f1c1b6752e3a194","slug":"atm-close-by-swindle-flown-30-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बंद होने का झांसा देकर उड़ाए 30 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बंद होने का झांसा देकर उड़ाए 30 हजार
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
फर्जी कॉल के झांसे में आकर महिला रोजगार सेवक ने अपने खाते से करीब 30 हजार की रकम गंवा दी। बृहस्पतिवार को बैंक में पास बुक में इंट्री कराने आई महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। गांव अकाखेड़ा निवासी अरविंद कुमार की पत्नी उषा देवी गांव डोलापुर में रोजगार सेवक के हैं। कस्बे की पीएनबी शाखा में उनका खाता है। उषा ने बताया कि 12 दिसंबर को उनके पति के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनका एटीएम बंद हो जाने की बात कही और दोबारा शुरू कराने के लिए पासवर्ड समेत कई जानकारियां ले लीं। गुरुवार को उषा जब अपनी पासबुक में इंट्री कराने बैंक पहुंचीं तो उनके खाते में मात्र 313 रुपये शेष होना दर्शाए गए। जानकारी करने पर बताया गया कि उनके खाते से सात बार में 30 हजार की रकम निकाली है।
विज्ञापन