फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ATM by changing out 65 thousand rupees

एटीएम बदलकर निकाल लिए 65 हजार रुपये

Wed, 29 Apr 2015 11:38 PM IST
खुटार (शाहजहांपुर)
खुटार (शाहजहांपुर) Updated Wed, 29 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
ATM by changing out 65 thousand rupees
गांव मलिका निवासी राजाराम तिवारी ने कुछ दिन पूर्व गेहूं बेचा था। उसका भुगतान उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में पहुंचा था। सोमवार को एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गए। वहां पहले ही मौजूद एक युवक  ने मशीन में अपना एटीएम कार्ड लगाया और रुपये नहीं निकलने की बात कहते हुए राजाराम का एटीएम कार्ड लेकर मशीन में लगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने मशीन खराब होने की बात कहते हुए राजाराम को कार्ड वापस कर दिया। बुधवार को वह फिर से रुपये निकालने पहुंचे तो पता चला कि सोमवार को एटीएम के माध्यम से उनके खाते से 65 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं। बड़ी रकम निकाले जाने की जानकारी से राजाराम के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह बैंक प्रबंधक से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद राजाराम ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed