फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Assets worth two lac stolen from two houses

दो घरों से दो लाख की संपत्ति चोरी

Sat, 22 Jul 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Assets worth two lac stolen from two houses
burglary

शुक्रवार रात चोर दो भाइयों के घर से 24 हजार की नकदी सहित दो लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे पीड़ितों में नाराजगी है। गांव भगवंतापुर निवासी जंगीलाल ने बताया कि शुक्रवार रात चोर घर का दरवाजा तोड़कर उनके घर घुस आए और बक्से में रखी 24 हजार की नकदी, जेवर, कीमती कपड़े, बर्तन सहित सारा सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने जंगीलाल के भाई कुंदपाल के घर से जेवर सहित सारा कीमती सामान चोरी कर लिया। दोनों भाइयों ने चोरी गए सामान की कीमत दो लाख रुपये बताई है। चोरों ने जंगीलाल के भाई ईश्वरी प्रसाद के घर का भी ताला तोड़ लिया लेकिन आहट होने पर भाग गए। शनिवार को खाली बक्से और पुराने कपड़े गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। शनिवार सुबह चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed