{"_id":"595a96724f1c1bf7228b4579","slug":"anti-romeo-squad-caught-the-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो स्क्वाड ने युगल को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी रोमियो स्क्वाड ने युगल को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी रोमियो स्क्वाड ने सोमवार दोपहर ढाई बजे जजी कचहरी गेट के पास से एक युगल को पकड़ लिया। पूछताछ में पहले तो दोनों ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो युवक ने सच्चाई उगल दी। युवक सदर बाजार थाना पुलिस की हिरासत में है, जबकि युवती को महिला थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। युवती गोरखपुर की रहने वाली है।
जलालाबाद का युवक दो साल पहले गोरखपुर में एक बारात में गया था, वहां उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई तो दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए। इसके बाद दोनों में बातें होती रहीं। एक-दो बार युवक ने प्रेमिका के बुलावे पर गोरखपुर जाकर उससे मुलाकात भी की। युवक ने शादी करने का फैसला करके तीन दिन पहले युवती को गोरखपुर से बुला लिया। सोमवार को दोनों कलक्ट्रेट के सामने घूम रहे थे, तभी एंटी रोमियो स्क्वाड ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने युवती के घरवालों को सूचना दे दी है। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं है।