फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Angry wife's infidelity The young man hanged

पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा ली

Sat, 05 Sep 2015 11:21 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Angry wife's infidelity The young man hanged
बरतारा गांव में पत्नी की बेवफाई से आहत एक युवक ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के बरतारा गांव निवासी 22 वर्षीय बृजकिशोर का शव उसी के कमरे में ही लटकते पाया गया। बृजकिशोर की शादी हाल ही में हुई थी और उसकी ससुराल पसगवां थाना क्षेत्र में है। शुक्रवार को विवाद होने के कारण उसकी पत्नी मायके चली गई थी। गांव में चर्चा है कि बृजकिशोर का साला दो दिन पहले अपने गांव के युवक के साथ बरतारा आया था। तीन सितंबर की रात मृतक बृजकिशोर ने उसी युवक के साथ अपनी पत्नी को गलत अवस्था में देख लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसी बात को लेकर चार सितंबर को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस को सूचना भी दी गई थी, लेकिन पुुलिस मौके पर नहीं पहुंची। गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया थी और मृतक की पत्नी अपने भाई के साथ शुक्रवार की शाम को मायके चली गई थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता मुंशीलाल ने बताया कि इस मामले में उसे कोई जानकारी नहीं है। हां, इतना जरूर है कि बहू बेटे में विवाद हुआ था और बहू नाराज होकर मायके चली गई, जिसके बाद शुक्रवार की रात बृजकिशोर ने अपने कमरे में लगे पंखे के कुंडे से लटक कर फांसी लगा ली। पहले तो इस मामले को घरवाले आपस में सुलटाने का प्रयास करते रहे, बात न बनने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या को उकसाने में बन सकता है अभियोग
बृजकिशोर ने फांसी लगाकर जान दी है। इसके पीछे कई सवाल हैं, जिसको अब पुलिस खंगालने में लगी है। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी के गलत आचरण के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाया गया है, यदि जांच में यह सही पाया गया तो उसकी पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला बनता है और कार्रवाई भी होगी।


बरतारा गांव में शक होने के कारण पति, पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पत्नी मायके चली गयी थी, जिससे आहत होकर पति बृजकिशोर ने फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट होने के बाद कार्यवाही की जायेगी।
- आरएन चौधरी, इंस्पेक्टर रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed