फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amarjit six months wandering pension

छह महीने से पेंशन को भटक रही अमरजीत

Sat, 04 Apr 2015 11:53 PM IST
खुटार, शाहजहांपुर
खुटार, शाहजहांपुर Updated Sat, 04 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Amarjit six months wandering pension
चार साल पूर्व नगर के तिकुनियां चौराहे पर हुए भीषण अग्निकांड में परिवार
विज्ञापन
के पांच लोगों सहित आठ मौतों को अमरजीत कौर का परिवार अभी तक भूल नहीं पाया है। हादसे के बाद सभी से उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले हैं। खुद अमरजीत छह माह से वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए भटक रही हैं।
गौरतलब है कि तिकुनियां चौराहे पर रहने वाले अमरजीत कौर के परिवार की खुशियाें पर 15 जून 2011 को ग्रहण लग गया। मकान में ही चल रहे होटल में शाम पांच बजे आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अमरजीत के पुत्र सुरजीत सिंह, रंजीत सिंह, कमलजीत, पौत्र लवजीत और दलजीत, मैलानी के गांव कंधईपुर निवासी नौकर छोटेलाल, पड़ोसी मनोज और दीपू की मौत हो गई। काफी इलाज कराने के बाद पौत्र लवप्रीत आदि की जान बच सकी। हादसे के बाद तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के बाद परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया, लेकिन यह भरोसा सिर्फ बातों तक ही सीमित रहा। एक साथ परिवार के पांच लोगों की मौत और घायलों के इलाज कराने में पूरी संपत्ति गवां चुके अमरजीत के परिवार के लिए कोई मसीहा बनकर सामने नहीं आ सका। अब एक पुत्र हरदीप अकेले होटल चला रहा है, जिससे बमुश्किल परिवार का भरण पोषण हो रहा है। अमरजीत का कहना है कि विभाग की उदासीनता के चलते कई चक्कर लगाने के बाद अभी तक वृद्धावस्था पेंशन तक नहीं मिल सकी है। समाजसेवियों ने इस परिवार की ओर नजरें इनायत करने की जरूरत नहीं समझी है।

पौत्री नवनीत की पढ़ाई भी हुई बंद
हादसे में सब कुछ गवां देने के बाद सुरजीत की पुत्री नवनीत कौर की पढ़ाई भी बंद हो गई है। पैसों के अभाव के कारण 2014 में इंटरमीडिएट पास होने के बाद उसका बीए में प्रवेश नहीं हो पाया। नवनीत का कहना है कि वह पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन कोई भी मदद नहीं मिलने के कारण वह चुपचाप होकर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed