फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After a complaint at the police station attacked by Dbangon

थाने में शिकायत की तो दबंगों ने किया हमला

Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 18 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
भैंस के लिए बाल पोषाहार नहीं देने से नाराज दबंगों ने आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिका से अभद्रता की। इसकी शिकायत थाने पर करने से नाराज दबंगों ने रास्ते में घेरकर आंगनबाड़ी वर्कर और उसके घर वालों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के गांव दिउहना के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत विजय वर्मा की पत्नी नीलम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर वह सहायिका उषा देवी के साथ केंद्र पर बाल पोषाहार वितरित कर रही थीं। इसी दौरान गांव के रिंकू उर्फ खान सिंह और मुलायम सिंह वहां पहुंचे और भैंसों के लिए पोषाहार देने को कहा। नीलम और उषा ने मना किया तो दोनों ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिका ने परिवार के लोगों के साथ बंडा थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने जांच करके कार्रवाई करने की बात कहकर टाल दिया। आरोप है कि जब दोनों तहरीर देकर घर लौट रही थीं तो रिंकू और मुलायम ने दो अन्य लोगों के साथ उन्हें रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। इसमें नीलम देवी के जेठ चंद्रिका प्रसाद, अंबिका प्रसाद और महताब घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अंबिका प्रसाद की ओर से चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed