{"_id":"619123c92a0fe271b609e593eb886e8a","slug":"adm-administration-son-s-daughter-robbed-in-gajraula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम प्रशासन की बेटी बेटे से गजरौला में लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीएम प्रशासन की बेटी बेटे से गजरौला में लूट
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर में तैनात एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय की बेटी और दामाद से रविवार की सुबह गजरौला के काकाठेर इलाके में कार सवार बदमाशों ने नगदी, जेवर, मोबाइल और लैपटॉप लूट लिए। बदमाशों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए। घटना की तहरीर गजरौला में दे दी गई है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
एडीएम की बेटी सौम्या उपाध्याय भाभा ऐटामिक रिसर्च सेंटर (हैदराबाद) में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। रविवार की सुबह उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की फ्लाइट पकड़नी थी। वह शनिवार को अपने भाई आशुतोष के साथ कार से शाहजहांपुर से रवाना हुई थीं। अमरोहा में एडीएम उपाध्याय की दूसरी बेटी मनीषा अपने पति रश्मि रंजन पांडेय के साथ रहती हैं। रात में सौम्या और आशुतोष उनके यहां रुके।
रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अमरोहा स्थित नौगवां सादात इलाके से फ्लाइट पकड़ने के लिए आशुतोष, सौम्या और रश्मि रंजन कार से निकले तो रास्ते में थाना गजरौला क्षेत्र के काकाठेर इलाके में कार सवार चार-पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर इनकी कार को रोक लिया। बदमाशों ने कार का दरवाजा जबरन खोला और उसी दौरान विरोध किए जाने पर बदमाशों ने कार चालक की पिटाई कर दी। फिर बदमाशों ने तीनों लोगों से कुल चार अंगूठी, दो सोने की चेन, छह मोबाइल और 40 हजार रुपये लूट लिए। घटना की खबर मिलने के बाद एडीएम उपाध्याय शाहजहांपुर से गजरौला पहुंचे। मोबाइल पर उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रेस करके बताया कि लुटेरे बुलंदशहर के हैं।