फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   acctident in nigohi

ट्रक से कुचलकर बालक की मौत

Tue, 30 Dec 2014 11:50 PM IST
निगोही (शाहजहांपुर)
निगोही (शाहजहांपुर) Updated Tue, 30 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
acctident in nigohi
क्षेत्र के गांव गिरगिचा में रहने वाले रामसनेही वर्मा के छह वर्षीय बेटे विकास की मंगलवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर चालक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बचाया।  
विज्ञापन

गांव गिरगिचा में रहने वाले रामसनेही मंगलवार की दोपहर गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। उनका छोटा बेटा विकास खेत से घर के लिए निकला था। नहर पुलिया के पास रोड क्रास करते समय शहर की तरफ से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आकर विकास की मौत हो गई। विकास के सिर से ट्रक की पहिया उतर गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ करते हुए चालक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से चालक को भीड़ से बचाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। रामसनेही की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पकड़ा गया चालक नयुब थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव जमुनिया का रहने वाला है। उसने बताया कि वह रधौली गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना भरकर डालमियां चीनी मिल जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



लाडले की मौत से मचा कोहराम
विकास अपनी बहन चांदनी और विकास में छोटा था। छोटा होने की वजह से वह घर में सभी का लाडला था। जब भी रामसनेही खेत पर काम करने जाते थे तो विकास अक्सर उनके पीछे लग जाता था। मंगलवार को भी विकास अपने पिता के साथ खेत पर खेलने गया था। विकास ने खेत पर गन्ना भी खाया था। खेलते-खेलते थकने के बाद विकास पिता रामसनेही से घर जाने के लिए कहकर निकला था। विकास की मौत से मां मायावती का रो-रोकर बुरा हाल है। अबोध बालक की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed