फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accidents, including two women killed, one wounded

हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक जख्मी

Sun, 10 May 2015 10:35 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 10 May 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Accidents, including two women killed, one wounded
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल्लागंज में रहने वाले 22 वर्षीय अनिल कुमार की शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गर्रा नदी के पुल के पास मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उनके दोस्त रामदेव घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं कांट क्षेत्र में ददरौल मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मानसिक विक्षिप्त महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला अब्दुलागंज निवासी कामता प्रसाद का बेटा अनिल कुमार मजदूरी करता था। शनिवार की रात अनिल मोहल्ले के अपने दोस्त रामदेव के साथ बाइक से तिलहर क्षेत्र के गांव गोबरसंडा में अपनी रिश्तेदारी में एक बारात में गए थे। रात करीब 12 बजे दोनों घर आ रहे थे। रास्ते में गर्रा नदी के पुुल के पास शहर की तरफ से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर रामदेव को बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


अनिल के परिवार में मचा कोहराम
अनिल की चार साल पहले शाहबाद (हरदोई) क्षेत्र के गांव सिलवारी निवासी रीता से शादी हुई थी। अनिल के एक दो साल की बेटी रिचा है। अनिल की मौत की खबर सुनकर रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मां गुड्डी बड़े बेटे की मौत से बेसुध हो गईं है। अनिल की मौत के बाद परिवार में छोटा भाई शिवम और रिंकी बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला के शव रौंदते गुजरे पूरी रात वाहन  
थाना कांट क्षेत्र में ददरौल मोड़ के पास 35 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। महिला के मौत के बाद पूरी रात तेज रफ्तार वाहन शव को रौंदते रहे। जिससे महिला के शव के चीथड़े हो गए। सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed