{"_id":"57b4af014f1c1b705e6eb6ad","slug":"aartio-stampede-office-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ऑफिस में छापे से मची भगदड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआरटीओ ऑफिस में छापे से मची भगदड़
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ ऑफिस में छापा
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय परिसर में बुधवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के छापे से भगदड़ मच गई। दलाल अपनी-अपनी सीट छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने तीन दलालों को दबोच लिया।
डीएम पुष्पा सिंह के निर्देश एसडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, एसपी सिटी एपी सिंह ने थाना सदर बाजार पुलिस के साथ दिन में करीब 11.30 बजे एआरटीओ कार्यालय में दलालों को पकड़ने के लिए छापामार कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई से एआरटीओ परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दलाल सीटे छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन दलालों को उनके सामान के साथ दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई बाद एआरटीओ कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। पुलिस तीनों दलालों को थाना सदर बाजार ले आई। दलालों के पकड़े जाने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पास नेताओं के फोन आने लगे। इंस्पेक्टर सदर अरुण कुमार सिंह के मुताबिक देर शाम तक एआरटीओ की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।