फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman passenger's coil looted Looter robbery of woman passenger

महिला यात्री का कुंडल लूटकर भागा लुटेरा

Mon, 08 May 2017 01:18 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Mon, 08 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में बैठी महिला के कुंडल नोचकर एक लुटेरा फरार हो गया। हालांकि महिला के बेटे ने उसका काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। जीआरपी ने भी उसकी गिरफ्तारी को संभावित ठिकाने पर छापामारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी अशोक कुमार की पत्नी सुनीता मिश्रा रविवार दोपहर प्रयाग बरेली पैसेंजर से अपने बेटे अरुण और बेटी के साथ हरदोई से शाहजहांपुर लौट रही थीं। दोपहर लगभग दो बजे रोजा स्टेशन पर ट्रेन रुकी तभी अप यार्ड की ओर से एक लुटेरा आया और सुनीता के एक कान से कुंडल नोचकर भाग निकला। महिला के बेटे अरुण ने भी ट्रेन से कूद कर उसका मठिया कॉलोनी तक पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सूचना पाकर जीआरपी प्रभारी रोजा श्यामदेव ने टीम के साथ बल्लिया, मठिया कॉलोनी और आदर्श नगर कॉलोनी के संभावित ठिकानों पर दबिशें भी दीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी जीआरपी ने बताया कि आरोपी की पहचान के आधार पर उसे घर से पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

00 
सक्रिय गैंग ने लोगों का जीना किया दुश्वार
इन दिनों चोरों के दो गिरोह सक्रिय हैं जिन पर आरपीएफ , जीआरपी और सिविल पुलिस में कई मामले दर्ज है, इस समय जेल से छूटे हुए हैं। महिला के साथ लूट करने वाला इसी गैंग का एक साथी बताया जा रहा है। इन सक्रिय अपराधियों ने बाइक चोरी और साइकिल चोरी के अलावा खाली पड़े घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले मठिया कॉलोनी के प्रवीण दीक्षित के घर का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख के जेवर और पांच हजार की नगदी चोरी कर ले गए, जिसमें भी इसी गिरोह के लोगों का हाथ होने के चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00 
रेत भरी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने जब्त की
तिलहर। एसआई चरण सिंह राणा ने सूचना के आधार पर शनिवार रात रटा गांव के पास पुलिस बल के साथ छापा मारकर गर्रा नदी से अवैध रूप से खनन करके जा रही रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े चालक थाना क्षेत्र के गांव डभौरा निवासी जमील अहमद के खिलाफ भू अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed