फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A truck full of cattle caught by the police

पुलिस ने पकड़ा गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक

Tue, 23 May 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 23 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार रात गोवंश से भरा ट्रक पकड़कर सीज कर दिया। पशु तस्कर भाग निकलने में सफल रहे। 
विज्ञापन

एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि  रविवार रात सूचना मिली कि गोला से पूरनपुर मार्ग पर पशुओं से भरा ट्रक निकलने वाला है। सूचना के आधार पर एसओ इंद्रकुमार ने एसआई देवराज, सिपाही राजेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला, जगतवीर सिंह के साथ खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव लौंगापुर के पास जंगल के किनारे वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। रात लगभग तीन बजे खुटार की ओर से आ रहे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने ट्रक भगा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक और तस्कर ट्रक जंगल में छोड़कर भाग निकले। 

पुलिस नेे ट्रक से 20 बैल और दो गायें बरामद की। दो पशुओं की मौत हो चुकी थी। पशुओं को देखकर लग रहा था कि तस्कर घुमंतू पशुओं को पकड़वाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को थाने लाकर सीज कर दिया।  पशुओं को गांव सिमरा वीरान के राजकीय गोसदन भिजवा दिया। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed