फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ताला तोड़कर नकदी, जेवर सहित दो लाख की संपति चोरी

ताला तोड़कर नकदी, जेवर सहित दो लाख की संपति चोरी

Tue, 26 Feb 2019 06:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर नकदी, जेवर सहित दो लाख की संपति चोरी
ताला तोड़कर नकदी, जेवर सहित दो लाख की संपत्ति चोरी
विज्ञापन

बंडा (शाहजहांपुर)। सोमवार रात चोरों ने एक घर में कमरे का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये और लगभग सवा लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बंडा कसबा निवासी पुतान सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार को शाम को वह परिवार सहित एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। घर पर उनकी वृद्ध मां और एक पुत्री मौजूद थे। रात में किसी समय चोर अंदर घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से और अलमारी से 70 हजार रुपये और सोने की दो अंगूठी, एक पेंडल, एक लर, झुमकी, बिछुआ, दो जोड़ी जेवरी सहित लगभग सवा लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

रात में वापस घर आने पर उसे कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो नकदी, जेवर गायब मिला। उसने रात में ही पुलिस को चोरी की सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर वापस लौट गई। मंगलवार को उसने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली हैं, जांच कराई जा रही हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed