फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पेस्टीसाइडस कंपनी के सेल्समैन से 61 हजार की लूट

पेस्टीसाइडस कंपनी के सेल्समैन से 61 हजार की लूट

Tue, 15 Jan 2019 10:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
पेस्टीसाइडस कंपनी के सेल्समैन से 61 हजार की लूट
कीटनाशक कंपनी के सेल्समैन से 61 हजार की लूट
विज्ञापन

पुवायां (शाहजहांपुर)। वसूली कर घर वापस जा रहे एक पेस्टीसाड्स कंपनी के सेल्समैन से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 61 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बहादुरपुर बुजुर्ग निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि वह एक पेस्टीसाड्स कंपनी के प्रतिनिधि हैं। मंगलवार को वह व्यापारियों से कीटनाशक दवा की वसूली कर वापस घर लौट रहे थे। उनके पास 61 हजार रुपये थे। गांव जनकापुर और ढकिया के पास रात आठ बजे पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनके हेलमेट पर डंडा मारकर गिरा दिया। एक बदमाशा बाइक स्टार्ट किए बैठा रहा, जबकि दो बदमाशों ने तमंचे तानकर उनके पास से 61 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो कुछ राहगीर रुके। उन्होंने एक राहगीर के मोबाइल से अपने घर और पुलिस को लूट की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के साथ ही विभिन्न मार्गों पर बाइकों की चेकिंग भी की, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। प्रदीप ने पुलिस को लूट की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि प्रदीप ने लूट की सूचना दी है। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed