{"_id":"5c37476ebdec2273182aa308","slug":"91547126638-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए शादी से इंकार का आरोप, दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए शादी से इंकार का आरोप, दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार(शाहजहांपुर)। दहेज में चार लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार करने के मामले में लड़की की मां ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सराय के बलराम की पत्नी लीलावती ने बृहस्पतिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी जनपद लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद के गांव अयोध्यापुर निवासी देवीदयाल के पुत्र ओमकार के साथ तय की थी। तिलक के कुछ दिन पूर्व वर पक्ष के लोग दहेज में चार लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर शादी करने से इंकार कर दिया। उसने कई बार पंच फैसला भी कराया लेकिन वर पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए। शादी टूट जाने से उसे और परिवार के लोगों को गहरा धक्का लगा है। पुलिस ने ओमकार, ओमकार की मां बिट्टा देवी और बहन छोटी और थाना मैलानी के गांव छेदीपुर निवासी रामकृपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।