फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   82 criminals arrested in crackdown

धरपकड़ अभियान में 82 अपराधी गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने को लेकर आयोग की सख्ती पर सोमवार रात जिले की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर कुल 82 अपराधियो को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 17 तमंचे व 25 सौ लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुराना रेलवे स्टेशन भोलागंज प्लेटफार्म के पास मोहल्ला मेहमानशाह निवासी तौहीद को बीस लीटर शराब, दियूरिया निवासी जमील को अजीजगंज में मंदिर के पीछे से 40 लीटर शराब, चौभुर्जी मोहल्ले में मुन्ना व भारद्वाजी मोहल्ला निवासी रामकुमार को पचास लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज युगरतन सिंह ने कांशीराम कालोनी निवासी राजीव कुमार को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने जलालनगर निवासी मोहम्मद फैज, मोहल्ला सुभाषनगर निवासी मंशाराम को बीस-बीस लीटर शराब व एक-एक चाकू के साथ तथा निगोही के गांव ढकिया तिवारी निवासी रामसेवक को चिनौर के पास से 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना रोजा पुलिस ने हथौड़ा बुजुर्ग निवासी आफताब अली को एक तमंचा व शाहगंज रोजा निवासी अरविंद को पांच लीटर शराब के साथ पकड़ा है। थाना आरसी मिशन पुलिस ने ताहबरगंज निवासी दुर्गेश को 80 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। इसी तरह जिले की अन्य थाना पुलिस ने छापामारी कर अपराधियों कोे गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचे और कच्ची शराब बरामद की है। गश्त के दौरान गांव कुतुबापुर निवासी शिशुपाल को 315 बोर तमंचा एवं भारी मात्रा में कारतूस बरामद कर जेल भेजा है। वहीं सौ नंबर की टीम ने मोबाइल की सूचना पर गांव चंदगोई निवासी भगवान को 10 लीटर कच्ची शराब एवं एक चाकू सहित गिरफ्तार करके जेल भिजवाया है
विज्ञापन

आरसी मिशन पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक जिला बदर अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। ख्वाजा फिरोज निवासी तैयब को जिला बदर घोषित किया गया था। इसके बावजूद भी वह जिले में घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे सोमवार रात घर  से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed