{"_id":"5c9fb4b9bdec22068c429e6d","slug":"81553970361-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाट विक्रेता को चाकुओं से गोदा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाट विक्रेता को चाकुओं से गोदा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के अजीजगंज चौकी इलाके में शुक्रवार रात हमलावरों ने चाट विक्रेता को चाकुओं से गोदकर गंभीर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
अजीजगंज स्थित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 3/33 में रहने वाला मोनी पुत्र सियाराम चाट का ठेला लगाता है। शुक्रवार रात वह काम निपटाने के बाद ठेला घर पर खड़ा कर घर से निकला था। रात करीब 10:30 बजे अजीजगंज में गर्रा डैम रोड से निकल रहा था। इसी दौरान दो लोगों ने मोनी पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसके शरीर पर धारदार हथियार के छह जख्म आए हैं। हमलावर उसे गंभीर घायल कर भाग निकले। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी इंचार्ज प्रदीप सेहरावत का कहना है कि मामले में जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।