{"_id":"5bd5f7e0bdec2269b8463557","slug":"81540749280-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप
पीड़िता के किराए के मकान पर भी जेठ पहुंच गए अभद्रता करने
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। एक विवाहिता ने पति, सास-ससुर, जेठ समेत सात लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराली दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं।
नगर के मोहल्ला नजरपुर निवासी इश्तियाक की पुत्री निशा ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह दो वर्ष पहले मोहल्ले के ही रमजानी के पुत्र जीशान के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही परिजन बाइक व दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप है कि मारपीट करते हुए ससुरालियों ने उसे 15 दिन पहले घर से निकाल दिया। बाद में पुलिस ने समझौता कराकर पति के साथ एक किराए के मकान पर रखवा दिया। आरोप है कि साजिश के तहत पति को घर से बाहर भिजवा दिया। इसके बाद 22 अक्तूबर की रात लगभग आठ बजे पति के भाई शैनूर व सलमान किराए के मकान पर आए और उससे अभद्रता की। शोर मचाने पर दोनों लोग भाग गए। निशा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने निशा के पति जीशान, जेठ शैनूर व शवनूर, गुड्डू, सलमान, सास खुशनू बेगम,ससुर रमजानी के खिलाफ घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।