{"_id":"5b5772424f1c1b572f8b6547","slug":"81532457538-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में फायरिंग के दौरान गोली लगने से आढ़ती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में फायरिंग के दौरान गोली लगने से आढ़ती की मौत
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-32, हाईवे पर शव रख जाम लगाए परिजन व ग्रामीण।
फोटो-33, भीड़ को समझाते पूर्व विधायक राजेश यादव
फोटो-34,मृतक शोभित का फाइल फोटो
फोटो-35,घर पर शोकाकुल परिजन व अन्य।
दो पक्षों में फायरिंग के दौरान गोली लगने से आढ़ती की मौत
मृतक के पिता ने दोस्त और उसके साले के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर लगाया जाम
पौने दो घंटे जाम में फंसे रहे लोग, एएसपी ने खुलवाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा। प्रधानी चुनाव की रंजिश में सोमवार रात गांव सैदापुर में दो पक्षों में हुई फायरिंग में 27 वर्षीय गल्ला आढ़ती शोभित गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई। आढ़ती को मदद के लिए उसके दोस्त ने बुलवाया था, इसलिए मृतक के पिता ने दोस्त और उसके साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक लगे जाम को एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने परिजनों को समझाकर खुलवाया।
कस्बा के मोहल्ला अफरीदी निवासी राजीव गुप्ता के 27 वर्षीय बेटे शोभित गुप्ता की, मोहल्ला बजरिया निवासी मनोज गंगवार से गहरी दोस्ती है। मनोज सराफा व्यापारी है और शोभित की भुड़िया गांव में गल्ला की आढ़त है। मनोज मूल रूप से गांव सैदापुर के रहने वाले हैं। कटरा से सैदापुर बमुश्किल दो किलोमीटर दूर है। मनोज की गांव के ही एक व्यक्ति से प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश की वजह से सोमवार रात 10 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। घटना के समय मनोज गंगवार गांव में ही मौजूद था। उसने मोबाइल पर कॉल करके मदद के लिए शोभित को बुलवा लिया। शोभित को उसके घर से मनोज का साला गंगाराम लेकर सैदापुर गांव पहुंचा, यह दोनों लोग गांव के किनारे थे, तभी विपक्षी पार्टियों की ओर से की जा रही फायरिंग में शोभित को दायीं आंख के नीचे गोली लग गई और पार निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के जरिये रात 3:30 बजे पिता राजीव गुप्ता के पास बेटे शोभित की हत्या की खबर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। राजीव ने मनोज गंगवार और उसके साले गंगाराम के खिलाफ तहरीर दी कि यह दोनों लोग उसके बेटे को रात में बुला ले गए और बेटे की हत्या हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद लाश कटरा पहुंची तो परिजनों ने हाईवे स्थित चौराहे पर लाश रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग की थी हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पूर्व विधायक राजेश यादव भी आ गए। उन्होंने कहा कि जब तक परिवार के लोग संतुष्ट नहीं हो जाते धरना जारी रहेगा। पांच बजे लगे इस जाम से हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया। लगभग 6.45 बजे एएसपी ग्रामीण सुभाषचंद्र शाक्य पहुंचे और उन्होंने न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाम खुला। इधर कटरा क्षेत्र के विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस ने मृतक के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
सैदापुर गांव में सोमवार रात दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। मृतक शोभित मनोज गंगवार के बुलावे पर मदद के लिए गया था, जहां यह घटना हो गई। मृतक के पिता ने मनोज और उसके साले गंगाराम के खिलाफ तहरीर दी है। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण