फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत

Sun, 03 Jun 2018 09:07 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत
संदिग्ध हालात में नव विवाहिता की मौत
विज्ञापन

दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक न देने पर हत्या किए जाने का आरोप
मृतका के पति सहित पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रटा में एक नवविवाहिता की खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत व कोतवाल अशोक पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, मृतका के परिजनों ने दहेज में 50 हजार रुपये नकद व बाइक न देने का आरोप लगाते हुए गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास,ससुर सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना सिंधौली के गांव ढकिया हमीदनगर निवासी प्रेमपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री रजनी की शादी फरवरी 2017 में थाना तिलहर के गांव रटा निवासी मेवाराम के पुत्र मदन पाल से की थी। रजनी को शुरू से ही दौरे पड़ते थे। शादी के बाद उसका पति मदनपाल रजनी के दौरों के इलाज के लिए झाड़ फूंक भी करवाता था। प्रेमपाल का आरोप है कि दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक न दे पाने पर रजनी के ससुरालियों ने रजनी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शादी के समय से ही रजनी बीमार रहती थी और उसे दौरे आते थे। यह बात मृतका के पिता व परिजन भी स्वीकार कर रहे हैं बताया कि आज सुबह लगभग नौ बजे रजनी खाना बना रही थी इसी दौरान वह कुछ सामान लेने के लिए उठी इसी दौरान उसे दौरा आ गया तथा उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है इसी आधार पर उसके पिता प्रेमपाल की तहरीर पर रजनी के पति मदनपाल, ससुर मेवाराम, सास राजेश्वरी, जेठ सागर व जेठानी आरती के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed