फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रंगबाजी का विरोध करने पर दो युवकों को किया लहूलुहान

रंगबाजी का विरोध करने पर दो युवकों को किया लहूलुहान

Wed, 11 Oct 2017 07:19 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
रंगबाजी का विरोध करने पर दो युवकों को किया लहूलुहान
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला दिलाजाक में मंगलवार रात नौ बजे कुछ लोगों ने दो युवकों को लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला दिलाजाक निवासी जावेद अपने साथी गदियाना मोहल्ला निवासी शालू के साथ घर के पास गली में मंगलवार रात नौ बजे खड़ा था। आरोप है कि उसी समय मोहल्ले के ही नईम, मोइश अपने साथियों के साथ आ गया और बेवजह शालू से विवाद करने लगा। इस बात का शालू और जावेद ने विरोध किया तो वे हमलावर हो गए। लाठी-डंडों से उसकी व साथी की पिटाई कर दी। इस घटना में उसका सिर भी फट गया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने चोटिल जावेद और शालू का मेडिकल कराने के साथ ही तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed