{"_id":"5b2e7b314f1c1b36208b495f","slug":"71529772849-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे गिरफ्तार, चोरी गए लैपटॉप-मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लुटेरे गिरफ्तार, चोरी गए लैपटॉप-मोबाइल बरामद
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लुटेरे गिरफ्तार, चोरी के लैपटॉप-मोबाइल बरामद
देवर-भाभी व व्यापारी से लूट की घटनाएं कबूल की
दो स्थानों पर चोरी की घटनाओं को भी दिया अंजाम
फोटो-23,पकड़े गए लुटेरे व जानकारी देते एएसपी सिटी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। निगोही पुलिस ने धुलिया मोड़ के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों ने देवर-भाभी से लूट व कई अन्य चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से लैपटॉप, मोबाइल बरामद किए हैं।
एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि निगोही थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर तालगांव को जाने वाले रास्ते धुलिया मोड़ के पास गांव जिंदपुरा निवासी अरुण उर्फ छुटानी और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से चार लैपटॉप और सात मोबाइल बरामद होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो इन लोगों ने 27 जनवरी की रात गिरगिचा निवासी दीपक कुमार की दुकान से छह लैपटॉप, तीन डेस्कटॉप, दो आधार मशीन, प्लास्टिक कार्ड आदि सामान चोरी करने व 15 मार्च को थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी कृष्णपाल और उनकी भाभी से छह हजार की नकदी, सोने का हार, मंगलसूत्र, पायल, टॉप्स, अंगूठी लूटने और कस्बा निवासी व्यापारी रज्जो सिंह से पांच जून को 5500 रुपये लूटने, 24 जून कस्बा निवासी प्रताप की दुकान से दो प्रिंटर, एक लैपटॉप, 2100 रुपये नकद चोरी करने की घटनाएं कबूल कीं। एएसपी ने बताया कि इन घटनाओं के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष व सर्विलांस टीम को लगाया गया था।