फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   धारदार हथियार से प्रहार कर भांजे की हत्या

धारदार हथियार से प्रहार कर भांजे की हत्या

Sun, 06 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से प्रहार कर भांजे की हत्या
शाहजहांपुर/ जलालाबाद। खाली पड़ी जगह में जानवरों के लिए चन्नी बनाने को लेकर हुई फौजदारी में सिर पर फावड़ा लगने से एक युवक की इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष के उसके मामा-मामी घायल हो गए। मामले में मृतक के पिता की ओर से पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव एतमादपुर निवासी नेतराम कुशवाहा शनिवार सुबह करीब दस बजे घर के बाहर खाली पड़ी जगह में जानवरों के लिए चन्नी बने रहे थे। इसी दौरान चचेरे बहनोई पड़ोसी रनवीर आ गए और उस जगह को अपनी बताते हुए चन्नी बनाने से मना किया। बात ज्यादा बढ़ने पर रनवीर अपने बेटे 22 वर्षीय सरोज व चार अन्य बेटों के साथ आ गए और चन्नी बनाने से मना किया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से प्रहार किए गए। इस दौरान नेतराम ने पास में रखा फावड़ा उठाया और भांजे सरोज के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो वहीं गिर गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। झगड़े में नेतराम और उसे बचाने आई उसकी पत्नी मीरा देवी घायल भी हो गईं। सूचना पाकर पहुंची यूपी 100 पुलिस तीनों घायलों को लेकर कोतवाली पहुंच गई। जहां से थाना पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। डॉक्टर ने नेतराम को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल और सरोज को बरेली रेफर कर दिया। जबकि मीरा देवी का सीएचसी पर ही इलाज चल रहा है। सरोज ने रविवार सुबह 5:30 इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को लेकर यहां आए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मामा नेतराम कुशवाहा और उनके चाचा मदनपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मृतक के पिता की ओर से तहरीर मिलने पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हत्या में दर्ज कर ली गई। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed