फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छात्रा को फर्जी प्रवेश पत्र देने के मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

छात्रा को फर्जी प्रवेश पत्र देने के मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Feb 2018 07:56 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को फर्जी प्रवेश पत्र देने के मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
छात्रा को फर्जी प्रवेश पत्र देने के मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


सीडीओ और एएसपी की जांच के बाद की गई कार्रवाई

अमर उजला ब्यूरो
मिर्जापुर। छात्रा को बोर्ड परीक्षा का फर्जी प्रवेश पत्र देने वाले प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
छह फरवरी को क्षेत्र के ग्राम कटैला नगला (पैलानी उत्तर) निवासी सर्वेश कुमार ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर सर्व समाज इंटर कॉलेज वल्देवपुर के प्रधानाचार्य बालिस्टर यादव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बेटी अंजली के बोर्ड परीक्षा फार्म और फीस के छह हजार रुपये लिए थे। बोर्ड परीक्षा से पहले कॉलेज प्रधानाचार्य बालिस्टर ने अंजली को प्रवेश पत्र दे दिया। छह फरवरी को अंजली प्रवेश पत्र में अंकित वीरांगना अवंतीबाई परीक्षा केंद्र सिकंदरपुर कायस्थान में द्वितीय पाली में इंटर हिंदी विषय की परीक्षा देने गई थी तो केेंद्र व्यवस्थापक ने हस्त लिखित प्रवेश पत्र को फर्जी बताते हुए उसे परीक्षा से रोक दिया। यही नहीं शिकायत करने पर बालिस्टर ने उसे दूसरा प्रवेश पत्र दे दिया। केंद्र व्यवस्थापक ने दूसरे प्रवेश पत्र को भी फर्जी बता परीक्षा केंद्र से लौटा दिया। परीक्षा से वंचित अंजली ने एसडीएम कलान विजयपाल सिंह से शिकायत की थी। थानाध्यक्ष आलोक मिश्र ने बताया कि फर्जी प्रवेश पत्र मामले की सीडीओ संजीव कुमार सिंह और एसपी आरए सुभाषचंद्र शाक्य ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस पर उन्होंने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ धारा 420,467,468,471 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed