{"_id":"5cba1a17bdec221424308a6b","slug":"61555700247-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदागंज (शाहजहांपुर)। पुत्रवधू को मायके छोड़कर बाइक से लौट रहे ग्रामीण की गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
थाना क्षेत्र के गांव कंधरापुर निवासी 42 वर्षीय सुखवीर सिंह बृहस्पतिवार देर शाम अपनी पुत्रवधू स्वाति सिंह को निगोही के गांव खिरिया स्थित उसके मायके छोड़कर अकेले बाइक से घर लौट रहे थे। निगोही थाना क्षेत्र के कैमुआ नाले की पुलिया के पास बाइक पहुंची, तभी सामने से आ रही गन्ना भरी ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की टक्कर लगने के बाद वह जैसे ही सड़क पर गिरा, तभी ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि पुलिस ने उसे जिंदा होने की उम्मीद में जिला अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुखवीर सिंह के दो बेटे मंगल सिंह, विकास सिंह व दो बेटियां प्रियंका सिंह और रेखा सिंह हैं। मृतक सुखवीर की पत्नी गुड्डी सिंह का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। निगोही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।