फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महासिर के पास नहर में मिला जगदीप का शव

महासिर के पास नहर में मिला जगदीप का शव

Thu, 06 Sep 2018 05:24 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
महासिर के पास नहर में मिला जगदीप का शव
महासिर के पास नहर में मिला जगदीप का शव
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। स्कूल बस की टक्कर से शारदा नहर में गिरे जगदीप सिंह का शव बृहस्पतिवार को सिंधौली थाना क्षेत्र में महासिर के पास नहर से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौरतलब है कि चार सितंबर की सुबह एक स्कूल वाहन की टक्कर से गांव खिरिया सिंगापुर ररूआ निवासी 22 वर्षीय जगदीप सिंह गांव से आगे मोड़ पर शारदा नहर में जा गिरा था, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। नहर में गिरने के दिन से ही जगदीप की तलाश जारी थी। उधर नहर में पानी बंद नहीं किए जाने पर बुधवार शाम लोगों ने नाहिल सिंगापुर मार्ग पर चक्का जाम भी किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जगदीप का शव सिंधौली क्षेत्र में गांव महासिर के पास नहर में उतराता पाया गया। सूचना पाकर बंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक जगदीप के जीवित होने की आस लगाए परिवार के लोग शव मिलने के बाद से रो रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed