{"_id":"5b1d75864f1c1b64068b5876","slug":"61528657286-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, रिपोर्ट दर्ज होने पर हुए शांत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, रिपोर्ट दर्ज होने पर हुए शांत
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-28, पुत्तूलाल चौराहे पर जाम लगाए लोगों को समझाते सीओ सिटी सुमित शुक्ला।
सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, रिपोर्ट दर्ज
ट्रक मालिक पर हत्या करने का आरोप, दो घंटे जाम में जूझे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
भावलखेड़ा(शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी ट्रक ड्राइवर 24 वर्षीय चंदन पांडेय का शव परिजनों ने पुत्तूलाल चौराहे पर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन ट्रक मालिक पर चंदन की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग कर रहे थे। रिपोर्ट दर्ज होने पर कॉपी मिल जाने के बाद परिवार वाले संतुष्ट हुए और फिर जाम खोला। हालांकि इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सिंह और सीओ सिटी सुमित शुक्ला उत्तेजित लोगों को समझाते रहे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए थाना पुलिस के साथ ही कोतवाली, रोजा, सेहरामऊ दक्षिणी थाने का पुलिस फोर्स भी लगाया गया था।
शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद चंदन का शव लेकर परिजन घर चले गए, वहीं देर रात तक कटरा थाने में मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज होने से खफा परिजनों ने रविवार सुबह 9:30 बजे पुत्तूलाल चौराहे के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर में जाम लग गया। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों को शांत करने की कोशिश की लेकिन वह लोग मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी भी पहुंच गए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आसपास के थानों से पुलिस फोर्स बुलवा लिया गया। दो घंटे बाद जब कटरा थाने में ट्रक मालिक के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज की कॉपी मिल गई, तब परिजन शांत हुए और जाम खोला गया। उधर कटरा थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि चंदन की हत्या की रिपोर्ट भाई दीपक की तहरीर पर ट्रक मालिक दलेलगंज निवासी राशिद कुरैशी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दर्ज की गई है। बता दें कि चंदन पांडेय का शव शनिवार सुबह मीरानपुर कटरा के पोहकी गांव के सामने रेलवे ट्रैक किनारे मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में आईं चोट की वजह से उसकी मौत बताई गई है।