फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   व्यापारी के घर से नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी

व्यापारी के घर से नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी

Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी के घर से नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर/ रोजा। थाना रोजा क्षेत्र के गांव दियूरिया मेें चोरों ने बृहस्पतिवार रात व्यापारी के मकान का ताला तोड़ कर सवा लाख की नकदी और दो लाख के जेवर चुरा लिए। चोरी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर वारदात के खुुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

दियूरिया निवासी मुनेंद्र सिंह गांव में ही खाद, कीटनाशक दवाइयों के साथ ही बजरी, मौरंग आदि का भी व्यापार करते हैं। बृहस्पतिवार को हरदोई में उनके रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। वह मकान के मुख्य गेट में ताला लगाकर पत्नी और बच्चों के साथ विवाह में शामिल होने हरदोई चले गए। रात किसी समय चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में लोहे की अलमारी से सवा लाख रुपये और दो लाख रुपये की कीमत के जेवर चुरा लिए। रात लगभग तीन बजे मुनेंद्र सिंह घर लौटे तो मेन गेट के दरवाजे खुले देखकर उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही दुकान में रखे ब्रिकी के रुपये व कीमती जेवर आदि सामान गायब था। उन्होंने रात में पुलिस को फोन पर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद सुबह उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली। थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को जानकारी के लिए भेजा है। रिपोर्ट दर्ज कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed