फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में नर्सिंग छात्रा समेत तीन की जान गई

सड़क हादसों में नर्सिंग छात्रा समेत तीन की जान गई

Wed, 15 May 2019 06:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में नर्सिंग छात्रा समेत तीन की जान गई
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव भमौरी गांव निवासी नर्सिंग छात्रा को फतेहगंज पूर्वी स्थित नर्सिंग कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साएं साथियों ने कॉलेज में हंगामा किया। उसके बाद पुलिस ने पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं अलग-अलग हादसों में एक परचून दुकानदार समेत दो अन्य की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भमौरी निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी सोहिता सिंह(25) बरेली के कस्बा फतेहगंज पूर्वी के निकट उचसिया गांव में स्थित विद्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जीएनएम फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दो दिन पूर्व उसकी अचानक तबीयत खराब हो जाने पर वह अपने मायके थाना जलालाबाद के गांव नगरयिा खुर्द चली गई। बुधवार सुबह वह गांव से कॉलेज जाते समय सुबह करीब पौने आठ बजे सड़क पार कर रही थी तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की खबर उसके सहपाठियों और कॉलेज स्टाफ को हुई तो वह लोग उसे इलाज के लिए बरेली लेकर गए। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। साथी की मौत से गुस्साए सहपाठियों ने कॉलेज में हंगामा किया। थाना फतेहगंज पूर्वी में अज्ञात वाहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। मृतका की एक साल पहले शादी हुई थी। उसका पति पूर्वांचल में एक फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन


बोलेरो ने परचून दुकानदार को रौंदा
शाहजहांपुर। हरदोई के थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव पलिया निवासी विनीत (48) यहां शहर में जीआईसी तिराहे के पास गुरुद्वारा रोड पर एक मकान में रहते हैं। मकान के मुख्य दरवाजे पर परचून की दुकान खोल रखी है। वह रोजाना की तरह दुकान के बाहर रोड किनारे चबूतरे पर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 1:30 बजे हथौड़ा चौराहा की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले तो बिजली के खंभे में टक्कर मारी और फिर उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर भी जिंदा होने की उम्मीद में बेटा सूरज उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बोलेरो कब्जे में ले ली है, जबकि चालक फरार हो गया। सूरज की तहरीर पर सदर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक की पत्नी आशा देवी, 18 वर्षीय बेटे सूरज, 10 वर्षीय सिरजन, छह वर्षीय राज और 15 वर्षीय बेटी वैष्णवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की जान गई
खुटार। थाना क्षेत्र के गांव हिटौटा निवासी 60 वर्षीय राजाराम बुधवार सुबह गांव के बाहर शौच को जा रहे थे। खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव के सामने रोड क्रास करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन सहित भाग गया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। लोगों ने दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी संजय सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed