{"_id":"5cb61e01bdec2214323f51f5","slug":"41555439105-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत दो की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत दो की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद रोड पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया। परिजन को हादसे की जानकारी सुबह हो पाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
थाना जलालाबाद के गांव कमलापुर उर्फ कमालपुर निवासी 40 वर्षीय सीताराम तिलहर में संग्रह अमीन के चपरासी थे। उनकी इन दिनों जिले पर चुनाव संबंधी कार्य के लिए ड्यूटी लगी हुई है। वह सोमवार रात ड्यूटी से छूटने के बाद बाइक से गांव जा रहे थे। साथ में गांव के ही 35 वर्षीय हरिओम भी थे। दोनों लोग रात करीब 10 बजे जलालाबाद कटरा रोड पर नगरिया मोड़ के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के जरिये गांव सूचना पहुंची। तब सुबह परिवार वालों को जानकारी हुई। सीताराम के दो बेटे नीरज 20 वर्ष और विकास 18 वर्ष हैं। दो बेटियां 16 वर्षीय खुशबू और 14 वर्षीय मुस्कान हैं। पत्नी गीता देवी की वर्ष 2015 में बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। वहीं हरिओम के बच्चों में आकाश 12 वर्ष, भरत 10 वर्ष, लवी आठ वर्ष, संगम छह वर्ष, सौम्या पांच वर्ष हैं। इन बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी मीरा पर अकेले आ गई है।