फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बस से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

बस से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

Mon, 10 Dec 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
बस से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन

बस से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

जलालाबाद(शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद रोड पर सोमवार शाम कोला मोड़ के पास गोला डिपो की रोडवेज बस से कुचलकर ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव सनईया निवासी 45 वर्षीय रामसनेही गांव के ही 22 वर्षीय रोहित के साथ सोमवार दोपहर कोला गांव में दावत खाने गए थे, वहां से दोनों लोग लगभग छह बजे साइकिल से गांव को लौट रहे थे। साइकिल रोहित चला रहा था और रामसनेही साइकिल पर पीछे बैठे थे। कोला गांव से निकलकर दोनों लोग जैसे ही हाईवे पर आए और बमुश्किल पचास कदम फर्रुखाबाद की ओर बढ़ पाए, तभी अचानक साइकिल से लडख़ड़ा कर दोनों गिर गए। रामसनेही सड़क की ओर गिरे, जबकि रोहित सड़क के किनारे गिरा। दोनों के गिरते ही सामने से गोला डिपो की रोड़वेज बस आ गई और रामसनेही को कुचलते हुए आगे निकल गई। इससे रामसनेही की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोहित बाल-बाल बच गया। घटना के बाद कुछ दूरी पर बस रोक कर चालक उससे उतरकर भाग गया। कुछ देर में पुलिस और मृतक की पत्नी मीना भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed