{"_id":"599d7f824f1c1bfc488b45e3","slug":"41503494018-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
Updated Wed, 23 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव गंगेपुरा निवासी राम मिलान ने पुत्री मंजू की शादी जलालाबाद के मंडी गेट निवासी दयाशंकर के पुत्र अमितेश मिश्र के साथ 4 मार्च 2016 को की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया, लेकिन दिए दहेज से मंजू के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि वह दहेज में 1.50 लाख रुपये, सोफा, एलसीडी की मांग कर रहे थे। दहेज की डिमांड पूरी न होने पर शादी के तीन माह बाद उन लोगों ने मंजू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मंजू के घर वालों ने रिश्तेदारों के द्वारा पंचायत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं माने। एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद मंजू के पिता राम मिलन एसपी से मिले और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने बुधवार को मंजू के पति अमितेश, ससुर दयाशंकर, सास कमला, ननद निशा और देवर आशीष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।