{"_id":"5ca8e994bdec2213e43a5b51","slug":"31554573716-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुड़िया पमार (शाहजहांपुर)। पति के साथ ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाली एक महिला का शव भट्ठा के पास बनी झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने पति, सास और सुसर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका का पति महिला के खुदकुशी करने की बात कह रहा है। वह पांच माह की गर्भवती भी थी।
पीलीभीत के बरखेड़ा थाने के गांव पचखेड़ा की 25 वर्षीय अनीता की शादी करीब दो साल पहले सिंधौली थाने के गांव वजीरपुर में मुनेंद्रपाल से हुई थी। अनीता के मायके और ससुराल की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पांच माह की गर्भवती होने के बाद भी वह पति मुनेंद्रपाल के साथ गांव कटिया बुजुर्ग में एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करती थी। भट्ठा के पास ही झोपड़ी में पति-पत्नी रहते थे। शुक्रवार शाम अनीता का शव झोपड़ी में चुन्नी के सहारे फंदे से लटका मिला। मुनेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया। मायके वाले शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे यहां पहुंचे। मृतका के चाचा राम प्रताप का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मुनेंद्र ने अनीता की हत्या कर दी। इधर, मुनेंद्र समेत भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि अनीता पीलीभीत के दियुरिया थाने के गांव इलाबांस में चल रहे मेला देखने जाने की बात कह रही थी, लेकिन मुनेंद्र ने रुपये न होने की बात कही थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के चाचा की तहरीर पर पति मुनेंद्र, ससुर अहिबरन और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।