{"_id":"5c115883bdec22418b5fea60","slug":"31544640643-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापते समय घर में आग लगने से महिला झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तापते समय घर में आग लगने से महिला झुलसी
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग तापते समय घर में लगी आग, महिला झुलसी
खुटार (शाहजहांपुर)। आग तापते समय घर में आग लग जाने से महिला झुलस गई। इससे एक बकरी भी जल कर मर गई। आग से नकदी सहित घरेलू सामान भी जल गए।
बुधवार शाम गांव कैहमरिया निवासी इमरान खान गांव में कहीं गए थे। घर पर उनकी 40 वर्षीय पत्नी अंजुम बेगम बच्चों के साथ मौजूद थी। इसी बीच बच्चों ने तापने के लिए आग जलाई तो किसी तरह से आग छप्पर तक जा पहुंची। आग लगने पर अंजुम बेगम ने शोर मचाते हुए बच्चों को घर से बाहर निकाल लिया और खुद आग बुझाने का प्रयास करने लगीं, जिससे वह भी झुलस गईं।
गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। अंजुम बेगम का खुटार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घर में रखे पांच हजार नकदी सहित सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। मामले की सूचना एसडीएम को देकर मदद की गुहार की गई है।