{"_id":"5bc49c1abdec2269317c842b","slug":"31539611674-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधक सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 15 Oct 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रबंधक सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
आर्किटेक्ट, इंजीनियर और ठेकेदार को भी कराया नामजद
विनियमित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर की तहरीर पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र निर्माणाधीन दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का रविवार शाम लिंटर ढहने से तीन मजदूरों की मौत और 15 के घायल होने की घटना के बाद पुलिस ने विनियमित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर रामवीर सिंह की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गौरव तलैया निवासी कॉलेज प्रबंधक बृजेंद्र सिंह साहनी पुत्र स्वर्गीय खड़क सिंह साहनी, मोहल्ला खिरनी बाग स्थित आरंभ एसोसिएट के आर्किटेक्ट जसदीप सिंह लांबा, थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी ठेकेदार राजीव पुत्र राम किशोर, गोरखपुर के अयोध्या दास ड्रेस कैंपस बैंक रोड निवासी इंजीनियर नीरज गौतम को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव अहमदपुर नियाजपुर में गाटा संख्या 549 पर इंग्लिश मीडियम स्कूल बिल्डिंग के निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत कराने के उपरांत आर्किटेक्ट जसदीप सिंह लांबा ने नक्शा तैयार किया था। निर्माण के समय लांबा को मौके पर उपस्थित होना चाहिए था लेकिन निर्माण के समय वह वहां मौजूद नहीं थे। 23 फुट ऊंचे हाल पर लिंटर डालकर भवन निर्माण लंबे चौड़े हाल पर कोई मजबूत बीम व मजबूत शटरिंग या अन्य कोई व्यवस्था मजबूती से लिंटर के वजन को रोकने के लिए सुनिश्चित नहीं की गई थी। इसी लापरवाही की वजह से लिंटर नीचे गिर गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भवन की संरचना में भूकंपरोधी मानक के तहत मजबूती रखने के संबंध में इंजीनियर नीरज गौतम को 24 नवंबर 2016 को प्रमाण पत्र जारी किया गया था। रिपोर्ट के धारा 288 308 304 के तहत दर्ज कराई गई है।