फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कोंप में इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

कोंप में इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 24 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोंप में इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
कोंप में इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

पशुओं को चारा डालने को कहे जाने से था नाराज
फोटो-27,28
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। चारा डालने के लिए कहे जाने से नाराज इंटर के छात्र ने बुधवार को खेत में पेड़ से लटक कर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव कोंप निवासी लक्ष्मीनारायण का 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार नगर के पुवायां इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। बुधवार को बकरीद के त्योहार पर कॉलेज में अवकाश था, परिवार के लोगों ने पंकज से पशुओं को चारा डालने को कह दिया, पंकज के मना करने पर पिता ने उसे डांट दिया, जिससे क्षुब्ध होकर पंकज घास काटने की बात कहते हुए खेत पर गया और वहां अंगौछे से पेड़ पर फांसी लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम तक पंकज के घर नहीं आने पर पिता ने रात में आठ बजे कोतवाली आकर पुलिस को पंकज के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर तलाश की लेकिन पंकज का पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोगों ने पंकज का शव गांव के सियाराम खेत में पेड़ पर लटकता देख परिवार के लोगों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शाहजहांपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, छात्र की मौत पर पुवायां इंटर कॉलेज में शोकावकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed