फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   झगड़े में देवर ने भाभी की काट ली नाक

झगड़े में देवर ने भाभी की काट ली नाक

Sat, 02 Dec 2017 10:59 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 02 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
झगड़े में देवर ने भाभी की काट ली नाक
मुडिय़ा पमार (शाहजहांपुर)। जमीन पर कब्जे को लेकर थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव सिमरिया में देवर-भाभी में विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने गड़ासा प्रहार कर दिया, जिससे उसकी भाभी की नाक कट गई। पीड़िता को जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी रामनिवास की पत्नी मूर्ति देवी शनिवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर खाली जमीन पर उपले पाथ रहीं थीं। वहीं पर उनका देवर पातीराम खेत से गन्ना छीलकर आया। उसने कहा कि यहां उपले क्यों पाथ रही हो। यह मेरी जमीन है। इस पर मूर्ति देवी ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर देवर ने हाथ में पकड़े गड़ासा से उस पर वार कर दिया। वह बार से बचने के लिए पीछे हटी, लेकिन गड़ासा उसके चेहरे पर नाक पर लग गया। इससे उसकी नाक कट गई। घटना के बाद देवर तो मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने आरोपी देवर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। मूर्ति देवी का प्राइवेट डॉ. के यहां इलाज कराया गया। देर शाम को पीड़ित ने पति के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मूर्ति देवी को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed