फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   271 quintals of rice filled The truck took away the crooks

271 क्विंटल चावल भरा ट्रक लूट ले गए बदमाश

Mon, 21 Dec 2015 11:01 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)।
पुवायां (शाहजहांपुर)। Updated Mon, 21 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
271 quintals of rice filled The truck took away the crooks
रविवार रात 15 सशस्त्र बदमाशों ने ट्रक चालक और हेल्पर को बंधक बनाकर 271 क्विंटल चावल से भरा ट्रक लूट लिया और फरार हो गए। चार बदमाश सुबह चार बजे तक चालक और हेल्पर के पास मौजूद रहे। ट्रक स्वामी खुटार निवासी रामचंद्र गुप्ता के पुत्र सुनील गुप्ता की ओर से ट्रक और चावल लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सुनील गुप्ता के दो ट्रक रविवार रात बंडा के मालती राइस मिल से चावल लेकर शाहजहांपुर जा रहे थे। रात लगभग साढ़े बार बजे पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पर गांव भूड़ा मैनारी के पास आगे चल रहे ट्रक के दो पहिए पंक्चर हो गए। इस पर चालक खुटार निवासी हरिश्चंद्र ने ट्रक रोक दिया। उसके साथ मौजूद हेल्पर खुटार निवासी मुनेंद्र और पीछे चल रहे दूसरे ट्रक के चालक पुवायां के गांव करनापुर निवासी अब्दुल मिलकर टायर बदलने लगे। इस बीच 15 सशस्त्र बदमाश मौके पर पहुंचे और तमंचे तानते हुए तीनों को शोर नहीं मचाने की हिदायत देते हुए ट्रक से तीन सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गए और बांधकर डाल दिया। चार बदमाश चालक और हेल्पर की रखवाली करते रहे, शेष बदमाश अब्दुल का ट्रक संख्या यूपी 41 टी/2446 को चावल सहित लेकर चले गए। बदमाश दोनों चालक और हेल्पर के मोबाइल भी ले गए हैं। सुबह चार बजे बदमाशों और ट्रक के सकुशल गंतव्य तक पहुंच जाने की सूचना मिलने के बाद चालक और हेल्पर की रखवाली कर रहे बदमाश भी मौके से चले गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद दोनों चालक और हेल्पर किसी तरह बंधनमुक्त होकर पास के भट्ठे पर पहुंचे और वहां से फोन कर ट्रक स्वामी को लूट की जानकारी दी। ट्रक स्वामी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। सीओ उमेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी राजकुमार यादव फोर्स के साथ मौक े पर पहुंचे और चालक, हेल्पर से घटना की जानकारी ली। सुनील गुप्ता की ओर से लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि ट्रक लूट के मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed