फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गैस रीफिलिंग करते समय आग लगने से दो लोग जले

गैस रीफिलिंग करते समय आग लगने से दो लोग जले

Wed, 10 Apr 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
गैस रीफिलिंग करते समय आग लगने से दो लोग जले
बंडा (शाहजहांपुर)। अवैध रूप से बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरते समय आग लग जाने से दो लोग जलकर गंभीर घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

गांव बिराहिमपुर झंझरिया में वारिस ने गैस सिलेंडर रीफिल करने की दुकान खोल रखी है। गांव बाजपुर निवासी कुष्ण कुमार का 30 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे छोटे सिलेंडर में गैस भरवाने गया था। गैस रीफिल किए जाते समय लीकेज होने लगी और पास ही जल रही ढिबरी के कारण दुकान में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में अशोक कुमार और पास में खड़ा राजकुमार का 19 वर्षीय पुत्र गौरव आग की चपेट में आकर जलकर गंभीर घायल हो गया। गौरव गांव बिराहिमपुर में अपने फूफा वेदप्रकाश के पास रहता है। शोर शराबा होने पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग बुझाई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से जले गौरव और अशोक का रात में ही गांव के झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज श्ुारू कराया गया। जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। गौरव को इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed