फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   व्यापारी से रंगदारी वसूलने में एक गिरफ्तार

व्यापारी से रंगदारी वसूलने में एक गिरफ्तार

Fri, 25 May 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी से रंगदारी वसूलने में एक गिरफ्तार
व्यापारी से रंगदारी वसूलने में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मुख्य आरोपी प्रियांशु और दो अज्ञात की तलाश जारी
13 मई को व्यापारी को बंधक बनाकर वसूले थे रुपये
फोटो-24
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
चौक कोतवाली पुलिस ने मौरंग बजरी व्यापारी को बंधक बनाकर सात लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी और दो अज्ञात पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि थाना सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र की सुभाषनगर कालोनी निवासी शेर सिंह ने बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कालोनी निवासी प्रियांशु श्रीवास्तव उर्फ प्रशांत व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आवास विकास कालोनी में 13 मई 2018 को बंधक बनाकर सात लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप लगाते हुए 15 मई 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जलालनगर निवासी संजीव कुमार का नाम रंगदारी वसूलने में सामने आने पर पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कालोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में नामजद प्रियांशु की तलाश के साथ ही बाकी दो अज्ञात के नाम जानने को विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed