फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   संदिग्ध हालत में जलने से युवती की मौत

संदिग्ध हालत में जलने से युवती की मौत

Sun, 20 May 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में जलने से युवती की मौत
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव बगड़ेर में शनिवार की रात एक विवाहिता संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मां की ओर से पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार शाम गांव बगड़ेर के विपिन कुमार ने गंभीर हालत में अपनी पत्नी 23 वर्षीय कामिनी देवी को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। कामिनी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। विपिन के अनुसार खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से कामिनी जल गई थी। जानकारी पाकर पहुंची मृतका की मां पीलीभीत के थाना माधौटांडा के मोहल्ला गोमती गेट निवासी मीरा देवी पत्नी नन्हें लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने पुत्री कामिनी की शादी तीन वर्ष पूर्व विपिन के साथ की थी। शादी में उसने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। दामाद सहित पुत्री के ससुराल के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे दहेज में बाइक, संदूक , एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

उसके असमर्थता जताने पर दामाद विपिन, उसकी मां सोमवती, दामाद का बड़ा भाई अनमोल, बलवीर, बहन गुरमुखी, ऊषा देवी ने एक राय होकर पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 19 मई को उक्त ने पुत्री को जला दिया, बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed